West Bengal News: मालदा पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को जांच के लिए समन जारी किया

सुवेंदु अधिकारी को मालदा पुलिस का नोटिस

मालदा पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को एफआईआर के आधार पर 7 दिन में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। यह मामला बीएनएसएस 2023 की धारा 35(3) के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर पूर्व आईपीएस अधिकारी और टीएमसी नेता प्रसून बनर्जी की शिकायत पर आधारित है, जिसमें अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और अनुचित टिप्पणियां शामिल हैं।