Bengal widow Pension Scam: 39 महीने तक युवक के खाते में जाती रही विधवा पेंशन, 40 हजार रुपये के गबन का आरोप

 Bengal widow Pension Scam:

Bengal widow Pension Scam: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला इलाके में विधवा पेंशन से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि लालगोला ब्लॉक के पंडितपुर बगानपाड़ा निवासी रेहेना बीबी की विधवा पेंशन पिछले 39 महीनों से उनके बैंक खाते में आने के बजाय उसी इलाके के निवासी जहांगीर आलम के बैंक खाते में जमा होती रही।

Bengal widow Pension Scam: करीब 40 हजार रुपये दूसरे खाते में पहुंचे-

रेहेना बीबी के परिजनों का दावा है कि अब तक लगभग ₹40,000 की पेंशन राशि जहांगीर आलम के खाते में चली गई। रेहेना मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनके पति की मृत्यु के बाद परिवार ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें एक बार भी पेंशन की राशि नहीं मिली।

Bengal widow Pension Scam: बीडीओ कार्यालय में खुला पूरा मामला-

जब परिवार के सदस्य संबंधित बीडीओ कार्यालय पहुंचे, तब उन्हें जानकारी मिली कि पेंशन की राशि रेहेना बीबी के बजाय जहांगीर आलम के बैंक खाते में भेजी जा रही थी। इसके बाद परिवार ने पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए।

पहले भी की गई थी शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई-

परिजनों का आरोप है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नई सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग-

बंगाल में नई सरकार बनने के बाद परिजनों ने दोबारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रेहेना बीबी को तत्काल विधवा पेंशन का लाभ दिलाने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच किए जाने की मांग उठाई है।

लक्ष्मी भंडार योजना पर भी उठ चुके हैं सवाल-

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना में भी वित्तीय अनियमितताओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। जांच के दौरान कुछ पुरुषों को महिलाओं के लिए संचालित इस योजना का लाभ मिलने की शिकायतें भी सामने आई थीं

यह भी पढ़े- UP Panchayat Election 2026: 14 बिंदुओं की रिपोर्ट से तय होगा पंचायत चुनाव का आरक्षण, सभी जिलों से मांगा गया ब्यौरा

पश्चिम बंगाल: हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, हादसे में 35 लोग घायल

हल्दिया प्लांट में आग, 35 लोग झुलसे

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। कई कर्मचारियों की हालत गंभीर है। दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और जांच शुरू कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को आएगा UCC बिल: उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब बंगाल की बारी

बंगाल में UCC बिल सोमवार को होगा पेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा में UCC और एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल पेश होने की तैयारी है। इन कानूनों के लागू होने से व्यक्तिगत कानून, हिरासत व्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

TMC में बड़ी बगावत! 20 सांसद NDA के संपर्क में, ओम बिरला को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों के विद्रोह के बाद अब पार्टी के सांसदों ने भी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी के लिए यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया था।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, कोयल मलिक भी छोड़ेंगी पद

ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका

तृणमूल कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दो राज्यसभा सांसदों ने पार्टी और सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे राज्यसभा में पार्टी की संख्या कम हो गई है। उपचुनाव में भाजपा को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि पार्टी के भीतर असंतोष भी बढ़ रहा है।

टीएमसी विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला: कटमनी मांग को लेकर अंडे फेंके, दावा- विधायक मौके पर नहीं थे

TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला

कमरहाटी में टीएमसी विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला हुआ। लोगों ने कटमनी वापसी की मांग करते हुए अंडे फेंके और विरोध किया। घटना के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ा और विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। गंभीर स्थिति बनी रही है।

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर जारी सियासी घमासान इस स्तर तक पहुंच गया है कि TMC दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। नई राजनीतिक स्थिति में ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके नेतृत्व वाले गुट ने जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है।

अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, चंडीतला थाने के बाहर बवाल, सिर में चोट

अभिषेक के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में चंडीतला थाने के सामने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच जारी है

चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में 20 जून तक तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चुनाव के बाद हिंसा रोकने के लिए CAPF की 500 कंपनियां राज्य में 60 दिनों तक तैनात रहेंगी। अब उसी ऐलान पर अमल होता दिखाई दे रहा है।

बंगाल में महिलाओं को हर माह मिलेंगे 3000 रुपये, बस यात्रा भी होगी मुफ्त, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में महिलाओं के लिए कई बड़े फैसले लिए गए अन्नपूर्णा योजना के तहत हर माह तीन हजार रुपये देने और बसों में निःशुल्क यात्रा की घोषणा की गई राज्य वेतन आयोग मंजूरी धार्मिक सहायता समाप्त