हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया तिरंगा, राम मोहन नायडू ने निकाली रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जेपी नड्डा ने परिवार के साथ आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दिल्ली में राम मोहन नायडू ने तिरंगा रैली का नेतृत्व किया। दोनों नेताओं ने देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण के लिए नागरिकों से जुड़ने की अपील की।