विजयपुरा में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, कैप्टन और ट्रेनी पायलट घायल

विजयपुरा (कर्नाटक) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में रविवार को एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया।