कर्नाटक के यादगीर में केमिकल रिसाव से बड़ा हादसा, दवा फैक्ट्री में 3 श्रमिकों की मौत, 2 की हालत गंभीर
कर्नाटक के यादगीर स्थित दवा निर्माण फैक्ट्री में कथित रासायनिक रिसाव से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण हुआ।