उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की मौत
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस ने अर्टिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।