यूपी में 20 IAS का ट्रांसफर, 8 महिला अफसर: 6 महीने में 3 हटाईं, रिया केजरीवाल भी बदलीं
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 20 IAS अधिकारियों का तबादला किया। कई महिला अधिकारियों को छह महीने के भीतर हटाया गया। बिजली संकट, प्रशासनिक शिकायतों और स्थानीय विवादों के बाद कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिलीं।