UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनीताल हाईवे स्थित पहाड़ी गेट के पास नई बस्ती में 8 वर्षीय अब्दुल करीम बारिश के दौरान खुले नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार शाम करीब 3:30 बजे की है।

UP News: बड़े भाई के सामने हुआ हादसा-

बताया गया कि अब्दुल करीम अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम के साथ घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और सामने खुला नाला तेज बहाव के साथ बह रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। बड़े भाई के शोर मचाने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

UP News: रात तक चला रेस्क्यू अभियान-

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नाले में कई घंटे तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोज अभियान रोक दिया गया।

18 घंटे बाद मिला शव-

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर से गुजरने वाले नाले में बच्चे का शव मिला। यह स्थान उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव-

शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गंज कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े- 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

‘यूथ अड्डा’ के जरिए Gen Z को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी यूपी सरकार

आत्मनिर्भर बनाने में जुटी यूपी सरकार

UP News: आज की जेनरेशन जेड (जेन जी) पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और आत्मनिर्भरता में अपना भविष्य देखती है। जिन युवाओं का जन्म 1997 के बाद हुआ, वे इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल तकनीक के साथ बड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें केवल रोजगार … Read more

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से मिली राहत

UP News:

UP News: रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय को बड़ी राहत मिली है। मंडलायुक्त (कमिश्नर) आंजनेय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की गई है।

UP News: RDA ने 38 भवनों को बताया था अवैध-

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने 15 जुलाई को विश्वविद्यालय के 40 भवनों में से 38 को अवैध घोषित किया था। प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को 20 दिनों के भीतर इन भवनों को स्वयं ध्वस्त करने का निर्देश दिया था।

UP News: विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोर्ट का लिया सहारा-

ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 20 जुलाई को कमिश्नर कोर्ट में अपील दायर की। इसके अलावा हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई। दोनों मामलों में 28 जुलाई को सुनवाई निर्धारित थी।

अधिवक्ता के निधन के बाद पहले हुई सुनवाई-

मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के कारण 28 जुलाई को शोक अवकाश (कंडोलेंस) घोषित होने की संभावना थी। ऐसे में विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज ने एक दिन पहले ही सुनवाई के लिए कमिश्नर कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी।

अगली सुनवाई तक जारी रहेगी राहत-

कमिश्नर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में अंतिम निर्णय होने तक 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक रहेगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर की जाएगी।

यह भी पढ़े- Exam Reform Task Force: लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी चुनौती क्या? IIT मद्रास निदेशक ने बताया

जनता दर्शन में CM योगी ने दिया जनता को भरोसा बोला- परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का होगा समाधान

जनता दर्शन में CM योगी

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान … Read more

गोरखपुर में कांग्रेस-सपा पर तंज कस बोले CM योगी- ‘आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले’

गोरखपुर में 995 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था, सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान आस्था पर प्रहार करने वाले सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। कांग्रेस व सपा के लोगों के मुंह से आस्था के उपदेश हास्यास्पद लगते … Read more

जनता दरबार में अधिकारियों से बोले CM योगी- ‘बर्दाश्त नहीं की जाएगी जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार सबकी समस्या का समाधान कराने को प्रतिबद्ध है। गंभीर बीमारियों के इलाज में सरकार भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। 200 लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं  गोरखनाथ … Read more

भूमाफिया पर CM योगी का बड़ा बयान बोले- ‘सपा में लूट, हमारी सरकार में मुआवजा…’

भूमाफिया पर CM योगी का बड़ा बयान

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन बुधवार को 495 करोड़ रुपए की लागत वाले गोड़धोइया नाला परियोजना (पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना) के कार्यों का दो स्थानों (फातिमा हॉस्पिटल के पास और जेल बाईपास के समीप) पर स्थलीय निरीक्षण किया। सपा शासन में भूमाफिया ने लोगों को ठगा इस … Read more

शादी के अगले ही दिन पत्नी को देख पति रह गया हक्का बक्का, जिसको समझा था औरत, वह निकली किन्नर, यूपी के अलीगढ़ का मामला

यूपी के अलीगढ़ का मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उससे अलग होने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू … Read more

बाढ़-सूखे के खतरे पर CM योगी सख्त, अधिकारियों को दिए ‘हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित’ करने के आदेश

बाढ़-सूखे के खतरे पर CM योगी सख्त

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और आमजन की आजीविका की रक्षा करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और समन्वय के साथ … Read more

विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी का युवाओं को संदेश, बोले- ‘हुनर से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य’

युवाओं के नाम 'योगी की पाती'

UP News: विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के नाम लिखी ‘योगी की पाती’ में कौशल विकास को विकसित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि हर युवा कम से कम एक कौशल जरूर सीखे, क्योंकि यही उसे नौकरी पाने के साथ रोजगार देने वाला भी … Read more