Home » उत्तर प्रदेश » UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनीताल हाईवे स्थित पहाड़ी गेट के पास नई बस्ती में 8 वर्षीय अब्दुल करीम बारिश के दौरान खुले नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार शाम करीब 3:30 बजे की है।

UP News: बड़े भाई के सामने हुआ हादसा-

बताया गया कि अब्दुल करीम अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम के साथ घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और सामने खुला नाला तेज बहाव के साथ बह रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। बड़े भाई के शोर मचाने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

UP News: रात तक चला रेस्क्यू अभियान-

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नाले में कई घंटे तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोज अभियान रोक दिया गया।

18 घंटे बाद मिला शव-

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर से गुजरने वाले नाले में बच्चे का शव मिला। यह स्थान उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव-

शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गंज कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की है

यह भी पढ़े- 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट