CSE 2025 Top 10 Toppers, राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, यहां देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मेंस परीक्षा के बाद 2736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 958 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

CSE Topper Anuj Agnihotri Profile, डॉक्टर से बने सिविल सर्विस टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। अनुज अपनी तैयारी में आत्म-अनुशासन और निरंतरता को सबसे अहम मानते हैं। उन्होंने मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग के जरिए पढ़ाई की।