ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी वार जारी, शादी समारोह पर हमले का भी दावा; जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बरसाईं मिसाइलें

ईरान के मिसाइल हमलों से बढ़ी अमेरिकी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया। इसी बीच रूस पर ईरान को सुपरसोनिक मिसाइल तकनीक देने का आरोप लगा है।