US Fighter Pilot Missing in Iran, जंग के बीच लापता अमेरिकी पायलट बना बड़ा मुद्दा

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका का अत्याधुनिक F-15E लड़ाकू विमान मार गिराया है। इस बीच अमेरिका में भी लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। एक महिला, जिसने खुद को फाइटर पायलट की मां बताया, ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे अपने बेटे या उसकी यूनिट से कोई खबर नहीं मिली है।

रूस से लौटा रामपुर के शावेद का शव, गांव में पसरा मातम

यूपी के रामपुर जिले में उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब 22 साल के युवक शावेद का शव उसके गांव पहुंचा। मसवासी गांव का रहने वाला शावेद रूस में गोली लगने से मारा गया था। परिजनों ने 6 जनवरी 2026 को स्थानीय सांसद के जरिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मदद की अपील भी की थी, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

ईरान की परमाणु चेतावनी: बुशहर पर हमले के बाद खाड़ी देशों पर मंडराया बड़ा खतरा

इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान के बुशहर परमाणु केंद्र पर लगातार चौथी बार हमले के बाद अब ईरान का रुख और ज्यादा आक्रामक हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पर यह युद्ध थोपा गया है और अब वह इसका स्थायी और सशर्त समाधान चाहता है।

ईरान ने ठुकराई अमेरिका-पाकिस्तान की मध्यस्थता, मिडिल ईस्ट में हमले तेज

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच युद्धविराम की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। Donald Trump का संदेश लेकर पहुंचे पाकिस्तान को तेहरान ने साफ तौर पर मना कर दिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की कोशिशों के बावजूद तेहरान की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

इजरायल का ईरान के पेट्रोकेमिकल जॉन पर बड़ा हमला, फिर भी संचालन जारी

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। International Atomic Energy Agency (IAEA) ने इस हमले पर कड़ा विरोध जताया है।

अबू धाबी पर ईरानी मिसाइल हमला नाकाम, इंटरसेप्शन के मलबे से 5 भारतीय घायल

शुक्रवार को अबू धाबी में ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इस बीच ईरान के पूर्व टॉप डिप्लोमैट मोहम्मद जवाद जरीफ ने जंग खत्म करने के लिए एक नया सुझाव दिया है।

म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, विवादों के बीच चुनाव में बड़ी जीत

म्यांमार में 2021 के तख्तापलट के बाद सत्ता संभालने वाले सैन्य अधिकारी Min Aung Hlaing अब देश के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। मिन आंग ह्लाइंग के राष्ट्रपति बनने से म्यांमार में सैन्य शासन और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

मिडिल ईस्ट में टकराव गहराया, समझौता नहीं तो ईरान के पुल और बिजली संयंत्र होंगे निशाने पर, ईरान बोला- सरेंडर तक जारी रहेगी जंग

ट्रम्प की चेतावनी, ईरान बोला- सरेंडर तक जंग

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। पुल पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते संकट और ईरान के सख्त बयान से संघर्ष थमता नजर नहीं आ रहा। भारत ने शांति और बातचीत की अपील की है।

होर्मुज स्ट्रेट संकट पर चीन एक्टिव: शांति की अपील, अमेरिका ने झाड़ा पल्ला

बीजिंग से सामने आए ताजा बयान में साफ दिख रहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव ने अब वैश्विक चिंता का रूप ले लिया है। चीन और पाकिस्तान ने मिलकर एक 5 सूत्रीय प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें जल्द शांति वार्ता शुरू करने और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी: “जमीन पर उतरे तो कोई नहीं बचेगा”, जंग में बढ़ा तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच अब बयानबाज़ी और तेज हो गई है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।