नगारवा-मुजरबानी की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया

ZIM vs BAN:

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 6 विकेट पर 170 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19 ओवर में 138 रन पर सिमट गई।

ZIM vs BAN: ब्रायन बेनेट ने खेली अहम पारी-

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी रही। टीम के लिए ब्रायन बेनेट ने 30 गेंदों पर 44 रन की उपयोगी पारी खेली। रयान बर्ल ने नाबाद 30 रन बनाए, जबकि डायोन मायर्स और कप्तान सिकंदर रजा ने 20-20 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

ZIM vs BAN: नगारवा और मुजरबानी ने मचाया कहर-

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। नगारवा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मुजरबानी ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

यासिर अली का अर्धशतक नहीं आया काम-

बांग्लादेश की ओर से यासिर अली ने संघर्ष करते हुए 38 गेंदों में 54 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। नतीजतन पूरी टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

सीरीज में जिम्बाब्वे ने बनाई बढ़त-

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले मेजबान टीम बांग्लादेश को एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज में भी शिकस्त दे चुकी है, जिससे उसका शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है

यह भी पढ़े- नया देश कैसे बनता है? जानिए कौन देता है मान्यता और क्या हैं अंतरराष्ट्रीय नियम

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20 Match Prediction: क्या जिम्बाब्वे फिर करेगा उलटफेर? जानें मैच प्रेडिक्शन और संभावित विजेता

ZIM vs BAN:

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 15 जुलाई को बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

ZIM vs BAN: पिछली भिड़ंत में जिम्बाब्वे ने चौंकाया था-

इन दोनों टीमों की आखिरी टी20 इंटरनेशनल भिड़ंत साल 2024 में मीरपुर में हुई थी। उस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 159 रनों का लक्ष्य 18.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था। उस जीत के सबसे बड़े हीरो ब्रायन बेनेट रहे थे। उन्होंने 49 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे।

ZIM vs BAN: पिच रिपोर्ट-

बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को सहायता मिल सकती है। पहली पारी में 160 से 170 रन का स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

मैच प्रेडिक्शन-

बांग्लादेश कागजों पर ज्यादा अनुभवी टीम है, लेकिन जिम्बाब्वे घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा सकता है। पिछले मुकाबले में मिली जीत से मेजबान टीम का आत्मविश्वास भी ऊंचा होगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

संभावित विजेता-

बांग्लादेश के पास अनुभव और संतुलित टीम होने के कारण जीत की संभावना थोड़ी अधिक मानी जा रही है, लेकिन जिम्बाब्वे एक बार फिर बड़ा उलटफेर करने का दम रखता है

यह भी पढ़े- ‘मन्नत’ विवाद में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेनोवेशन पर याचिका खारिज

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया, दर्ज करी टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

 ZIM vs BAN:

ZIM vs BAN: हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराकर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया ने शानदार 140 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ZIM vs BAN: पहली पारी … Read more