Home » स्पोर्ट्स » जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया, दर्ज करी टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराया, दर्ज करी टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत

 ZIM vs BAN:

ZIM vs BAN: हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पारी और 85 रन से हराकर अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया ने शानदार 140 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ZIM vs BAN: पहली पारी में जिम्बाब्वे ने बनाए 410 रन-

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 410 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इनोसेंट काइया ने 227 गेंदों में 140 रन बनाए, जिसमें 17 चौके शामिल रहे।उनके अलावा वेस्ले मधवेरे ने नाबाद 77 रन, क्रेग इरविन ने 60 रन और ब्रायन बेनेट ने 59 रन की अहम पारियां खेलीं। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके।

ZIM vs BAN: पहली पारी में 140 रन पर सिमटी बांग्लादेश टीम-

410 रन के जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम पहली पारी में सिर्फ 140 रन पर ऑलआउट हो गई। मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए।जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्याम्हुरी ने 4 विकेट लिए, जबकि रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस ने 2-2 विकेट हासिल किए।

फॉलोऑन के बाद भी नहीं बच सकी बांग्लादेश-

पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की टीम संघर्ष करती नजर आई और 185 रन पर सिमट गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने मुकाबला पारी और 85 रन से अपने नाम कर लिया।

टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत-

यह जीत जिम्बाब्वे के टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 73 रन से हराया था। बांग्लादेश पर मिली पारी और 85 रन की जीत के साथ जिम्बाब्वे ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह भी पढ़े- US-Iran Tension: ट्रम्प ने तेल कंपनियों को पेट्रोल सस्ता करने की चेतावनी दी, कतर में आज होगी अमेरिका-ईरान की तकनीकी वार्ता