Breaking News
Home » Breaking News » अगले 6 महीने में…’ DMK नेता के बयान से तमिलनाडु राजनीति में भूचाल, थलापति विजय चर्चा में

अगले 6 महीने में…’ DMK नेता के बयान से तमिलनाडु राजनीति में भूचाल, थलापति विजय चर्चा में

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है. विजय की ऐतिहासिक जीत के बाद अब DMK ने पलटवार करना शुरू कर दिया है. DMK के सीनियर नेता और तिरुचेंदूर से विधायक अनीता राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री विजय और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) की गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला है.

‘स्टालिन ही फिर बनेंगे मुख्यमंत्री’

राधाकृष्णन ने दावा किया कि विजय की सरकार 6 महीने भी नहीं चल पाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जल्द ही सत्ता में वापसी करेंगे. राधाकृष्णन ने जोर देकर कहा, ‘हमारे ‘थलैवर’ (स्टालिन) ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. अगले 4 से 6 महीनों के भीतर वह फिर से कमान संभालेंगे.’

Tamil Nadu Politics: कोलाथुर सीट को लेकर भी साधा निशाना

राधाकृष्णन ने TVK नेता आधव अर्जुन को खुला चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा, ‘अगर हिम्मत है तो अपनी विधायकी से इस्तीफा दो, मैं भी देता हूं, आओ, मेरे गढ़ तिरुचेंदूर में चुनाव लड़कर देख लो.  राधाकृष्णन ने कहा कि एमके स्टालिन ने कोलाथुर क्षेत्र को “सिंगापुर जैसा” विकसित किया था, इसके बावजूद वहां हार मिली। उन्होंने स्टालिन को अगला चुनाव त्रिची से लड़ने की सलाह भी दी।

TVK ने तोड़ा दशकों पुराना रिकॉर्ड

हालिया विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया था। बाद में कांग्रेस, वाम दलों और VCK के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई और विधानसभा में बहुमत भी साबित किया। वहीं विपक्षी दल DMK लगातार सरकार की स्थिरता और प्रशासनिक फैसलों को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि TVK इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है।

Tamil Nadu Politics: TVK की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

सरकार बनने के बाद से ही DMK नियुक्तियों और प्रशासनिक फैसलों को लेकर विजय सरकार को घेर रही है. विपक्ष इसे ‘अस्थिर सरकार’ बता रहा है, जबकि TVK ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

ये भी पढ़े… “शपथ के बाद राहुल गांधी ने सतीशन के कान में क्या कहा? वीडियो हुआ वायरल, खरगे तक पहुंची बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments