Home » राजनीति » राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे TVK चीफ

राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे TVK चीफ

Tamilnadu politics: तमिलनाडु की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का समय मिल गया। विजय अब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। हालांकि, सरकार गठन की प्रक्रिया के दौरान लगातार नए राजनीतिक पेच सामने आते रहे, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का इंतजार बढ़ता गया। पहले बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना विजय के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। जब सहयोगी दलों के समर्थन से यह मुश्किल आसान हुई, तब राज्यपाल से मुलाकात का समय नहीं मिलने की वजह से एक नया सस्पेंस खड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक, विजय शनिवार शाम लोकभवन पहुंचे थे, लेकिन उस समय राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें वापस लौटना पड़ा। बाद में लोकभवन से संदेश मिलने के बाद विजय दोबारा राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

Tamilnadu politics: विजय को मिला 120 विधायकों का समर्थन

सरकार गठन से पहले विजय ने 120 विधायकों का समर्थन जुटा लिया है। वीसीके ने भी टीवीके को समर्थन दे दिया है। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया। बहुमत का आंकड़ा पार होते ही टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी विजय को नई सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है।

108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK

Tamilnadu politics: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते, जिसके बाद उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या 107 मानी जा रही है। कांग्रेस पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर चुकी थी। कांग्रेस के 5 विधायक टीवीके के साथ हैं। वहीं वीसीके के 2 विधायक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 2 विधायक और सीपीआई व सीपीआईएम के 2-2 विधायकों का समर्थन भी विजय को मिल गया। इसी समर्थन के दम पर विजय अब सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़े: IAS शांतनु बाला बने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments