West bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बन गई है और शनिवार को Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद ही नई सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल भी शुरू कर दिया। शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम नियुक्तियों का ऐलान कर दिया गया। बंगाल सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव (PS) बनाया गया है। वह इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में एडीएम के पद पर तैनात थे। इसके अलावा रिटायर्ड आईएएस सुब्रता गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। सुब्रता गुप्ता चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में स्पेशल ऑब्जर्वर की भूमिका में भी रहे थे।
West bengal: 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Nisith Pramanik समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही बीजेपी समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बंगाल में पहली बार BJP की सरकार
West bengal: पश्चिम Bengal विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की। यह राज्य में पार्टी का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है। बीजेपी को चुनाव में 45 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। वहीं, करीब 15 साल तक सत्ता में रही Mamata Banerjee की टीएमसी इस बार सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को खुद शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने बंगाल हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात








