Home » लाइफस्टाइल » टैनिंग की समस्या का जड़ से समाधान, किचन की चीजों से सन टैन हटाने के आसान और असरदार उपाय जानें

टैनिंग की समस्या का जड़ से समाधान, किचन की चीजों से सन टैन हटाने के आसान और असरदार उपाय जानें

सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

Tan Removal Remedies: गर्मी के मौसम में त्वचा का टैन होना एक बहुत ही सामान्य समस्या है। धूप में थोड़ी देर भी बिना किसी सुरक्षा के रहने पर त्वचा धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है। इसी वजह से सलाह दी जाती है कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढककर ही जाएं।

आजकल बाजार में कई नामी ब्रांड्स की सनस्क्रीन और टैन हटाने वाली क्रीम मिलती हैं, लेकिन ये काफी महंगी होती हैं, इसलिए हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता। कई लोग इन्हें गैर-जरूरी खर्च भी मानते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर में मौजूद साधारण चीजों से ही टैनिंग को कम कर सकते हैं। ये घरेलू उपाय न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि काफी असरदार भी होते हैं।

Tan Removal Remedies:  सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय
सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

हल्दी और बेसन का पैक

हल्दी और बेसन का पैक त्वचा की टैनिंग हटाने में बहुत मदद करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल और थोड़ा दूध मिलाकर अच्छा पेस्ट तैयार करें।अब जिस हिस्से पर टैनिंग है, उसे पानी से साफ करें और यह पेस्ट लगा लें। लगभग 10 मिनट बाद इसे धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल करें, जब तक त्वचा का रंग पहले जैसा न हो जाए।

आलू से टैनिंग हटाना

सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय
सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

आलू त्वचा की टैनिंग दूर करने का एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसमें कैटेकोलेस नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।इसके लिए किसी चीज को मिलाने की जरूरत नहीं होती। आप 2–3 कच्चे आलू का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। चाहें तो आलू को काटकर सीधे त्वचा पर भी रगड़ सकते हैं। यह हाथ, पैर, गर्दन और चेहरे की टैनिंग कम करने में मदद करता है।

Tan Removal Remedies: दही और हल्दी का उपयोग

सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय
सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

दही और हल्दी का मिश्रण भी टैनिंग हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को चमकदार बनाते हैं और उसे नुकसान से बचाते हैं।

इसके लिए 1 कटोरी ठंडा दही लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे नहाने से पहले त्वचा पर लगाकर कम से कम 20 मिनट तक छोड़ दें। अच्छे परिणाम के लिए इसे कम से कम 2 हफ्ते तक रोज इस्तेमाल करें।

टमाटर से टैनिंग दूर करें

सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय
सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो एक प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।घर आने के बाद तुरंत टमाटर काटकर टैन वाली त्वचा पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें। इससे त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है और रंगत निखरती है।

कच्चा दूध से राहत

सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय
सन टैन हटाने के आसान घरेलू उपाय

कच्चा दूध भी टैनिंग हटाने में काफी असरदार होता है। इसमें हल्दी और नींबू का रस मिलाकर एक प्राकृतिक टैन रिमूवर बनाया जा सकता है।इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद इसे धो लें। इससे त्वचा साफ और चमकदार दिखने लगती है क्योंकि दूध में प्राकृतिक क्लींजिंग गुण होते हैं।

इन सभी घरेलू उपायों की खास बात यह है कि ये आसानी से घर में उपलब्ध चीजों से बन जाते हैं और नियमित इस्तेमाल करने पर त्वचा की टैनिंग कम करके उसे प्राकृतिक निखार देते हैं।

यह भी पढे़ : Healthy Habits: गुनगुना पानी, योग और संतुलित भोजन, सेहत के आसान मंत्र