Home » राजनीति » अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगी गई 7 करोड़ की रंगदारी; FIR दर्ज

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगी गई 7 करोड़ की रंगदारी; FIR दर्ज

Arvind Kejriwal Threat:

Arvind Kejriwal Threat: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनसे 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Arvind Kejriwal Threat: विधायक जरनैल सिंह को मिले धमकी भरे कॉल और मैसेज

दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह को 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। इसके बाद उनके WhatsApp पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए। विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के SSP को लिखित शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये देने के लिए कहा। आरोपी ने रकम नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी दी।

Arvind Kejriwal Threat: रोहतक के शख्स पर धमकी देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के लिए हरियाणा के रोहतक जिले के एक शख्स ने कॉल और मैसेज किए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध के कॉल रिकॉर्ड, IP लॉग और लोकेशन डिटेल्स की जांच की जा रही है। वहीं, विधायक जरनैल सिंह ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR

मोहाली पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को रात 9:16 बजे अज्ञात कॉलर के खिलाफ FIR दर्ज की। मामला BNS 2023 की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और IT एक्ट की धारा 66D के तहत दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में धमकी फर्जी पाई गई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस केस की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार करेंगे।

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र पर सवाल उठा चुके हैं केजरीवाल

बता दें कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले भी लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के कारोबारियों से मांगी जा रही रंगदारी और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कथित राजनीतिक संरक्षण मिलने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत, 12 घायल