Home » मध्य प्रदेश » NSUI में तनय शर्मा की वापसी, राष्ट्रीय नेतृत्व ने निरस्त किया निष्कासन आदेश

NSUI में तनय शर्मा की वापसी, राष्ट्रीय नेतृत्व ने निरस्त किया निष्कासन आदेश

Tanay sharma NSUI:

Tanay sharma NSUI: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ द्वारा जारी आदेश के तहत पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तनय शर्मा का निष्कासन निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें संगठन में पुनः सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया गया है। गौरतलब है कि जनवरी 2026 में तनय शर्मा को NSUI मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। बाद में संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी दिशा-निर्देशों के पालन से जुड़े आरोपों के आधार पर उन्हें संगठन से निष्कासित कर दिया गया था।

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मामले की समीक्षा के बाद उनके निष्कासन आदेश को निरस्त करते हुए संगठन में पुनर्वापसी का निर्णय लिया गया है।

Tanay sharma NSUI:

संगठन के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प

तनय शर्मा ने पुनः संगठन में शामिल किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खबर इण्डिया से बातचीत में  कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर दोबारा विश्वास जताया जाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

Tanay sharma NSUI: शीर्ष नेताओं का जताया आभार

तनय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी Kanhaiya Kumar, सह-प्रभारी अंशुल त्रिवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ तथा प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और विश्वास के अनुरूप वे भविष्य में और अधिक सक्रियता से छात्र हितों की लड़ाई लड़ेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Tanay sharma NSUI: कौन है तनय शर्मा ?

तनय शर्मा मध्यप्रदेश की छात्र राजनीति का एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। वे अपने बेबाक, जुझारू और सक्रिय नेतृत्व के लिए युवाओं के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने राजधानी भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण छात्र राजनीति में विशेष स्थान हासिल किया है। तनय शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh के करीबी कार्यकर्ताओं में शामिल माने जाते हैं। मीडिया में मजबूत पकड़, प्रभावी संवाद शैली और वाक्पटुता के कारण वे NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

क्यों तनय शर्मा हुए थे निष्काषित 

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन में आंतरिक गतिविधियों और संगठनात्मक अनुशासन से जुड़े विवादों के कारण उन्हें निष्कासित किया गया था। हालांकि, मामले की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनका निष्कासन निरस्त करते हुए उन्हें पुनः संगठन में शामिल कर लिया है।

यह भी पढे़ : पटना फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज हो सकती है गिरफ्तारी