Home » Breaking News » पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान POK में ढेर, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान POK में ढेर, मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Terrorist Hamza Burhan: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के मुजफ्फराबाद से बड़ी खबर सामने आई है। पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में निशाना बनाया गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम

बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और 14 फरवरी 2019 को हुए 2019 पुलवामा हमले की साजिश में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद पूरे देश में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

Terrorist Hamza Burhan: बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद चर्चा में आया था नाम

पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर 2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसके बाद से हमजा बुरहान का नाम सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी सूची में बताया जाता रहा।

पाकिस्तान में लगातार हो रहे रहस्यमय हमले

हाल के वर्षों में पाकिस्तान और POK में कई आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों पर रहस्यमय हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ मामलों में गैंगवार तो कुछ में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की बात कही गई है। हमजा बुरहान की हत्या को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Terrorist Hamza Burhan: इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

मुजफ्फराबाद में घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े… ट्विशा मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, भोपाल उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर जांच तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments