Thalapathy Vijay 10th Marksheet: थलपति विजय की 10वीं कक्षा की मार्कशीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तमिलनाडु की राजनीति में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बीच लोग अब उनकी स्टूडेंट लाइफ को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
65 प्रतिशत अंक के साथ पास हुए थे विजय
वायरल मार्कशीट के मुताबिक, थलपति विजय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 1100 में से 711 अंक हासिल किए थे। यानी उन्हें लगभग 65 प्रतिशत नंबर मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, वह पढ़ाई में टॉपर नहीं बल्कि एक एवरेज स्टूडेंट थे।
Thalapathy Vijay 10th Marksheet: मैथ्स में मिले सबसे कम नंबर
मार्कशीट के अनुसार विजय को गणित विषय में सबसे कम अंक मिले थे। उन्हें मैथ्स में 200 में से 95 नंबर प्राप्त हुए थे।
तमिल विषय में रहा सबसे बेहतर प्रदर्शन
थलपति विजय ने अपनी मातृभाषा तमिल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें तमिल में 200 में से 155 अंक मिले थे। वहीं अंग्रेजी में 133, विज्ञान में 206 और सामाजिक विज्ञान में 122 अंक हासिल हुए थे।
Thalapathy Vijay 10th Marksheet: चेन्नई से हुई थी शुरुआती पढ़ाई
विजय की शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के फातिमा स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विरुगंबक्कम स्थित बालालोक स्कूल से आगे की शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला लिया, लेकिन अभिनय के प्रति बढ़ते जुनून के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी।
फिल्मों से राजनीति तक का सफर
करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद विजय ने राजनीति में कदम रखा। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद वह तमिलनाडु की राजनीति में बड़े चेहरे के रूप में उभरे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मार्कशीट कई लोग उन छात्रों के लिए प्रेरणा बता रहे हैं, जो कम नंबर आने पर निराश हो जाते हैं।
ये भी पढ़े… असम में BJP का बड़ा फैसला! हिमंत बिस्वा सरमा होंगे मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण की तारीख भी तय, जानिए कब होगी शपथ…








