Home » राष्ट्रीय » NEET Fee Refund का आखिरी दिन आज, अटकी 14 लाख छात्रों की फीस; जल्दी से करें अप्लाई

NEET Fee Refund का आखिरी दिन आज, अटकी 14 लाख छात्रों की फीस; जल्दी से करें अप्लाई

NEET Fee Refund : NEET का पेपर लीक हुआ, 3 मई वाली परीक्षा रद्द हुई और NTA ने कहा था सबकी फीस वापस मिलेगी। लेकिन लाखों छात्रों ने अब तक एक जरूरी काम नहीं किया। और अगर आज नहीं किया तो पैसा हाथ से निकल जाएगा। परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने सभी छात्रों से बैंक डिटेल मांगने का प्रोसेस शुरू किया था। ताकि फीस सीधे खाते में भेजी जा सके।

जिन्होंने डिटेल भर दी है उनके खातों में पैसा जाना शुरू भी हो गया है। लेकिन अब भी बहुत सारे छात्र बाकी हैं। NTA ने साफ कह दिया है। 7 जुलाई के बाद लिंक बंद हो जाएगा। उसके बाद कोई फीस रिफंड नहीं होगी।

NEET Fee Refund

3 मई वाले NEET में 22 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे। सभी ने अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा की थी, लेकिन NTA के आंकड़े के मुताबिक अब तक सिर्फ 8 लाख 29 हजार 510 छात्रों ने ही बैंक डिटेल अपडेट की है… मतलब अब भी करीब 14 लाख छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अपना रिफंड क्लेम ही नहीं किया। उनके पैसे NTA के पास अटके हुए हैं।

ऐसे लगाएं पता

अगर आप उन 14 लाख में से एक हैं तो घबराइए मत। आपके पास आज रात 12 बजे तक का समय है। NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाइए। अपना एप्लीकेशन नंबर और बाकी डिटेल डालिए। सही बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और नाम भरिए। एक बार सब चेक करके सबमिट कर दीजिए। गलती हुई तो पैसा वापस नहीं आएगा। पेपर तो रद्द हो गया। अब मेहनत के बाद दिया हुआ फीस का पैसा भी मत गंवाइए। जिन दोस्तों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा उन्हें तुरंत बता दीजिए। आज आखिरी मौका है।

इनका रखें ध्यान

  • सिर्फ आज का दिन बचा है। कल से पोर्टल बंद।
  • जिस खाते की डिटेल देंगे उसी में पैसा आएगा। इसलिए ध्यान से भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद स्क्रीनशॉट या रसीद सेव कर लें।

Read More : ISRO की आंखों ने पकड़ा मानसून का मॉन्स्टर, अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए भारी; फटाफट चेक करें अपडेट

Written by : Mansi Sharma