Breaking News
Home » जनरल नॉलेज » क्या सिर्फ लेडी पुलिस ही काट सकती है महिला ड्राइवर का चालान? जानिए कानून की सच्चाई

क्या सिर्फ लेडी पुलिस ही काट सकती है महिला ड्राइवर का चालान? जानिए कानून की सच्चाई

क्या सिर्फ लेडी पुलिस ही काट सकती है महिला ड्राइवर का चालान? जानिए कानून की सच्चाई

Traffic Rules: अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि अगर गाड़ी कोई महिला चला रही है तो उसे केवल महिला पुलिसकर्मी ही रोक सकती है या उसका चालान काट सकती है। सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैलता रहता है, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा कोई कानून है? आइए जानते हैं सच्चाई।Motor Vehicles Act, 1988 के तहत ट्रैफिक नियम देश के सभी वाहन चालकों पर समान रूप से लागू होते हैं, चाहे चालक महिला हो या पुरुष। इस कानून में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है जो पुरुष पुलिसकर्मी को महिला ड्राइवर को रोकने या उसका चालान जारी करने से रोकता हो।यानी अगर कोई महिला चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करती है तो पुरुष ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी उसका चालान काट सकता है। ट्रैफिक कानून पूरी तरह जेंडर न्यूट्रल है।