Home » Technology » TRAI ने Truecaller को लगाई फटकार, ‘Frequently Blocked’ टैग पर जताई आपत्ति

TRAI ने Truecaller को लगाई फटकार, ‘Frequently Blocked’ टैग पर जताई आपत्ति

 Truecaller News:

Truecaller News: दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने कॉल मैनेजमेंट ऐप Truecaller द्वारा 140 और 1600 सीरीज के नंबरों पर ‘Frequently Blocked’ (अक्सर ब्लॉक किए जाने वाले) टैग दिखाने पर आपत्ति जताई है। ट्राई का कहना है कि इस तरह की टैगिंग से यूजर्स भ्रमित हो सकते हैं और जरूरी कॉल भी मिस कर सकते हैं।

Truecaller News: DND विकल्प की जानकारी देने पर जोर-

ट्राई के एक अधिकारी ने कहा कि Truecaller को इन नंबरों पर ‘Frequently Blocked’ टैग दिखाने के बजाय यूजर्स को ट्राई के आधिकारिक Do Not Disturb (DND) विकल्प के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार प्रचार संबंधी कॉल्स को नियंत्रित कर सकेंगे।

Truecaller News: 140 और 1600 सीरीज का क्या है इस्तेमाल-

ट्राई के नियमों के अनुसार, 1600 सीरीज के नंबर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा (BFSI) संस्थानों और सरकारी विभागों की सेवा एवं लेनदेन से जुड़ी महत्वपूर्ण कॉल्स के लिए निर्धारित हैं। वहीं 140 सीरीज के नंबर पंजीकृत संस्थाओं द्वारा प्रचार (Promotional) कॉल करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

महत्वपूर्ण कॉल मिस होने का खतरा-

ट्राई के अधिकारी ने कहा कि 1600 सीरीज से आने वाली कॉल्स में बैंकिंग लेनदेन की पुष्टि, धोखाधड़ी की चेतावनी या अन्य जरूरी सूचनाएं हो सकती हैं। ऐसे नंबरों पर ‘Frequently Blocked’ जैसा टैग लगाने से यूजर्स इन अहम कॉल्स को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

DND जागरूकता बढ़ाने पर जोर-

ट्राई का मानना है कि समाधान टैग लगाने में नहीं, बल्कि लोगों को DND सुविधा के बारे में जागरूक करने में है। इससे यूजर्स यह समझ सकेंगे कि वे अनचाही प्रचार कॉल्स को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं, जबकि जरूरी कॉल्स प्राप्त होती रहेंगी

यह भी पढ़े- Uttarakhand Weather: भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में स्कूल बंद