Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Uttarakhand Weather: इन जिलों में जारी हुआ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट-
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में बहुत भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather: लोगों और पर्यटकों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी-
मौसम विभाग ने नागरिकों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के किनारे न जाने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन पूरी तरह सतर्क-
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़े- चुनौतियों के बीच नई उड़ान, अगले 18 महीनों में बेड़े में जुड़ेंगे 60 नए विमान








