Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप पर हमले का नया वीडियो सामने, होटल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

ट्रंप पर हमले का नया वीडियो सामने, होटल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

Trump Attack Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने जांच को नई दिशा दे दी है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी इस फुटेज में आरोपी को होटल के सिक्योरिटी चेकपॉइंट को बड़ी चालाकी से पार करते हुए देखा जा सकता है।

आरोपी की एंट्री का तरीका

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी, जिसे कोल एलन बताया जा रहा है, हथियार के साथ तेजी से अंदर प्रवेश करता है। इस दौरान सिक्योरिटी एजेंसी के अधिकारी उस पर बंदूक ताने हुए भी नजर आते हैं।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने हमले से पहले होटल परिसर की रेकी की थी। इससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि पूरी घटना पहले से प्लान की गई थी और आरोपी पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था।

Trump Attack Case: गिरफ्तारी और आरोप

इस हमले में सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी घायल हो गया था। हालांकि घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश में आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। इस घटना ने अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था, खासकर सीक्रेट सर्विस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़ें…मई की शुरुआत में महंगाई का बड़ा झटका, कमर्शियल गैस ₹993 महंगी, जानें कैसे बढ़ेगा खाने का खर्च