Trump Iran deal statement: डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान में “रेजीम चेंज” कर दिया है और अमेरिका-ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। CNBC को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
‘डील नहीं तो सैन्य कार्रवाई’ ट्रम्प की चेतावनी
ट्रम्प ने साफ कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ट्रम्प के मुताबिक, “हमारे पास ज्यादा समय नहीं है… हमने इस दौरान अपनी सैन्य तैयारी और गोला-बारूद काफी बढ़ाया है।”
Trump Iran deal statement: अमेरिकी टीम पाकिस्तान रवाना, वेंस करेंगे अगुवाई
जेडी वेंस आज पाकिस्तान के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी होंगे। इस दौरे को संभावित वार्ता के अहम चरण के रूप में देखा जा रहा है।
Trump Iran deal statement: होर्मुज में तनाव, जहाजों की आवाजाही प्रभावित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव जारी है। सोमवार को यहां से केवल 16 जहाज गुजरे, जो सामान्य से काफी कम है। अमेरिका ने एक ईरानी जहाज को भी जब्त किया, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
लेबनान-इजराइल वार्ता 23 अप्रैल को
इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को होगा। इससे पहले दोनों देशों ने 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति जताई थी।
रूस और यूरोप की प्रतिक्रिया
सर्गेई लावरोव ने कहा कि ईरान पहले भी झूठे वादों में फंसा है और मौजूदा वार्ता के नतीजों पर संदेह है।
वहीं यूरोपीय संघ ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी से जुड़े लोगों पर।
यह भी पढे़ : बंगाल चुनाव में तेज हुआ प्रचार, टीएमसी के समर्थन में युसूफ पठान की रैली, ममता सरकार की वापसी का दावा








