Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप के मीम से फिर बढ़ा विवाद, इटली की पीएम मेलोनी पर पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

ट्रंप के मीम से फिर बढ़ा विवाद, इटली की पीएम मेलोनी पर पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

ट्रंप के मीम से मेलोनी संग फिर विवाद

Trump Post: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक मीम शेयर किया, जिसके बाद इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ उनका विवाद फिर चर्चा में आ गया। इस मीम में यह दिखाने की कोशिश की गई कि मेलोनी ट्रंप पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देती हैं। यह पोस्ट ऐसे समय आई, जब दोनों नेता तुर्किए में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं।

तस्वीर में क्या दिखाया गया?

शेयर की गई तस्वीर में जियोर्जिया मेलोनी मुस्कुराते हुए ऊपर की ओर, यानी ट्रंप की तरफ देखती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, “Restraining Order Needed”, जिसका मतलब है “रोकथाम का आदेश जरूरी है।” यह तस्वीर उसी समय की बताई जा रही है, जब जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और मेलोनी के बीच विवाद सामने आया था।

Trump Post: ट्रंप के मीम से मेलोनी संग फिर विवाद
ट्रंप के मीम से मेलोनी संग फिर विवाद

Trump Post: क्या था पूरा मामला?

इस पोस्ट ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा क्योंकि उम्मीद है कि ट्रंप और मेलोनी जल्द ही तुर्किए में होने वाले नाटो सम्मेलन में अन्य वैश्विक नेताओं के साथ एक मंच पर दिखाई देंगे।इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने कई बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ईरान से जुड़े एक सैन्य अभियान के दौरान इटली ने अमेरिका को अपने रनवे इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।जियोर्जिया मेलोनी ने ट्रंप के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के दावे पूरी तरह मनगढ़ंत हैं।मेलोनी ने साफ शब्दों में कहा, “न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के सामने गिड़गिड़ाते हैं।”

ट्रंप की आलोचना पर भी दिया जवाब

कुछ सप्ताह पहले ट्रंप की लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में मेलोनी ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप बिना किसी ठोस कारण के लगातार उन पर हमला कर रहे हैं और यह पूरी तरह बेवजह है।उन्होंने अपनी लोकप्रियता को लेकर ट्रंप की टिप्पणियों को भी नकारते हुए कहा, “मेरी लोकप्रियता इस बात पर निर्भर करती है कि मैं इटली के राष्ट्रीय हितों की कितनी अच्छी तरह रक्षा करती हूं, और मैंने हमेशा यही किया है।”

मेलोनी ने इटली में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग पहले से तय समझौतों के अनुसार होता है और जब तक वह प्रधानमंत्री हैं, उन समझौतों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने आगे कहा, “इटली एक संप्रभु देश है। वैसे भी मेरी लोकप्रियता आपकी चिंता का विषय नहीं है। मेरा सुझाव है कि आप अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दें।”

यह भी पढ़ें…उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद