Home » अंतर्राष्ट्रीय » पूर्व NSA जेक सुलिवन ने ट्रंप की युद्ध रणनीति की कड़ी आलोचना की

पूर्व NSA जेक सुलिवन ने ट्रंप की युद्ध रणनीति की कड़ी आलोचना की

Trump’s Iran war strategy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने ट्रंप सरकार की ईरान के खिलाफ युद्ध रणनीति की आलोचना की है। सुलिवन का कहना है कि भले ही अमेरिकी सैन्य अभियान सामरिक स्तर पर सफल दिख रहा है, लेकिन युद्ध का स्पष्ट रणनीतिक मकसद नहीं बताया गया।

अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की सराहना

सुलिवन ने सीएनएन के फरीद जकारिया जीपीएस में कहा कि अमेरिकी सेना का ऑपरेशनल प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने कहा कि सेना ने कमाल की स्किल, प्रोफेशनलिज्म और हिम्मत के साथ ऑपरेशन किया, लेकिन युद्ध के आखिरी लक्ष्य स्पष्ट नहीं हैं।

Trump’s Iran war strategy: युद्ध के अनचाहे भूराजनीतिक नतीजे

पूर्व एनएसए ने चेतावनी दी कि यह युद्ध रूस को फायदा पहुँचा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस और व्लादिमीर पुतिन इस संघर्ष से फंडिंग और रणनीति दोनों में लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, युद्ध से तेल की कीमतों में वृद्धि और यूक्रेन के लिए अमेरिकी संसाधनों में कमी का खतरा भी है।

ट्रंप के फैसले पर आलोचना

सुलिवन ने ट्रंप सरकार के मध्य पूर्व में सैन्य अभियान शुरू करने के निर्णय पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि यह यूक्रेन में अमेरिकी रक्षात्मक स्थिति को कमजोर करता है और भू-राजनीतिक मिसालें पैदा करता है।

Trump’s Iran war strategy: बड़े सबक और भविष्य की संभावनाएं

उन्होंने कहा कि इससे ट्रंप सरकार को यह भरोसा हो सकता है कि बड़ी शक्तियाँ बिना अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किए अपनी सैन्य ताकत का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, ताइवान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा पर प्रोटोकॉल विवाद, बंगाल सरकार ने MHA को जवाब भेजा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments