Ubisoft Co-Founder Death: लोकप्रिय वीडियो गेम “Assasian’s creed”, जिसके 230 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स है, इस गेम को बनाने वाली कंपनी यूबीसॉफ्ट के को-फाउंडर क्लॉड गिलेमोट की 69 साल की उम्र में प्लेन क्रैश में मौत हो गई है।
Ubisoft Co-Founder Death: कैसे हुई क्लॉड गिलेमोट की मौत-
फ्रांसीसी ब्रॉडकास्ट आईसीआई के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे से कुछ देर पहले पश्चिमी फ्रांस के समुद्र तटीय शहर ला बाउल में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो इंजन वाले इस विमान में दो लोग सवार थे। उनमें से एक क्लॉड गिलेमोट थे, वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी जारी नहीं की गई है।
Ubisoft Co-Founder Death: कौन से विमान में यात्रा कर रहे थे गिलेमोट-
क्लॉड गिलेमोट सेसना 421 गोल्डन ईगल (Sesna 421 golden eagle) से यात्रा कर रहे थे, यह विमान 1960 और 1970 के दशक में विकसित हुआ था, सात सीटों और दो इंजन वाला यह विमान अपनी गति, उच्च प्रदर्शन, और कॉर्पोरेट यात्री के आराम के लिए जाना जाता है।
विमान की प्रमुख विशेषताएं-
क्षमता: यह विमान एक पायलट के साथ 6 से 7 यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करता है।
शक्तिशाली इंजन: विमान में दो टर्बोचार्ज्ड Continental GTSIO-520 इंजन लगाए गए हैं, जो इसे बेहतर प्रदर्शन और विश्वसनीय उड़ान क्षमता प्रदान करते हैं।
रफ्तार: इसकी अधिकतम क्रूज़ स्पीड लगभग 428 किमी प्रति घंटा (266 मील प्रति घंटा) है, जिससे यह लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी कर सकता है।
उड़ान क्षमता: यह विमान अधिकतम 30,200 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है और एक बार में करीब 1,680 किलोमीटर (लगभग 909 समुद्री मील) की दूरी तय करने में सक्षम है।
लंबी दूरी के लिए उपयुक्त: बेहतर रेंज और ऊंची उड़ान क्षमता के कारण यह विमान व्यावसायिक, निजी और क्षेत्रीय हवाई यात्रा के लिए एक प्रभावी विकल्प माना जाता है।
कब शुरू हुई थी यूबीसॉफ्ट कंपनी-
यूबीसॉफ्ट कंपनी की शुरुआत क्लॉड गिलेमोट ने अपने चार भाइयों के साथ मिलकर 1986 में की थी। इस कंपनी ने असेसिन्स क्रीड, फॉर क्राय, और रेमैन जैसे लोकप्रिय गेम बनाए हैं, जिसकी वजह से यूबीसॉफ्ट प्रमुख वीडियो पब्लिशर में से एक बन गई है।
असेसिन्स क्रीड सीरीज की वैश्विक सफलता –
साल 2007 में शुरू हुई असेसिन्स क्रीड सीरीज दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक खिलाड़ियों को आकर्षित कर चुकी है। सीरीज की नवीनतम गेम असेसिन्स क्रीड शैडोज 16वीं सदी के जापान की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे इसकी विशाल ओपन-वर्ल्ड और ऐतिहासिक प्रस्तुति के लिए समीक्षकों की सराहना मिली है।
फ्रांसीसी मंत्री ने दी श्रद्धांजलि-
फ्रांस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल मामलों की जूनियर मंत्री ऐनी ले हेनैनफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फ्रांसीसी वीडियो गेम उद्योग ने अपने एक अग्रणी व्यक्तित्व को खो दिया है।
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे मध्य प्रदेश में योग की धूम, जबलपुर में राष्ट्रपति ने किया योग








