Breaking News
Home » jammu & kashmir » जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल

उधमपुर बस हादसा
Spread the love

Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर के कघोट क्षेत्र में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है।

उधमपुर बस हादसा
उधमपुर बस हादसा

हादसा कैसे हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, यह बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक यह दुर्घटना हो गई। फिलहाल इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बातचीत हुई है।

Udhampur Bus Accident: प्रशासन से लगातार संपर्क

डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, कनोट गांव में हुए इस दुखद सड़क हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस शामिल थी। उन्होंने कहा कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन से जुड़े हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

उधमपुर बस हादसा
उधमपुर बस हादसा

गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट की तैयारी

गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वे राजिंदर शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के संपर्क में भी हैं, जो मौके पर मदद और राहत कार्य में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े… देर रात चली योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस में 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM भी बदले, देखें लिस्ट…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments