Breaking News
Home » General category » EPFO का UAN एक्टिवेट करना हुआ आसान! अब सिर्फ एक ऐप से होगा पूरा काम

EPFO का UAN एक्टिवेट करना हुआ आसान! अब सिर्फ एक ऐप से होगा पूरा काम

Umang App: सरकार अक्सर ही नए नए एक्सपेरिमेंट्स करती रहती है और इसी कड़ी में सरकार ने यह फैसला लिया है कि वह एक ऐप में यूनिफाइड यानी कि सभी सर्विसेज को जोड़ेगी । आप अब एक ऐप के जरिए कई सरकारी विभागों की सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

नए पोर्टल में कई प्रमुख बदलाव किए

इंट्रोकर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने यूनिफाइड पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ को डाटाबेस कंसोलिडेशन और साफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। नए पोर्टल में कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर ईपीएफओ के सदस्यों पर पड़ेगा। इस बार जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, वह यह है कि अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) इस पोर्टल से न तो एक्टिवेट हो सकेगा और न ही नया यूएएन जेनरेट हो सकेगा।

Umang App: अब ऐसे एक्टिवेट होगा

यूएएनईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार, अब यूएएन को केवल उमंग एप के जरिये एक्टिवेट (सक्रिय) किया जा सकेगा। इसके अलावा, नया यूएएन नंबर भी उमंग एप के जरिये जेनरेट हो सकेगा। आइए जानते हैं यूएएन को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया ।
1)सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें।
2)अब उमंग एप में ईपीएफओ सर्विसेज सेक्शन खोलें।
3)यह यूएएन सर्विसेज थ्रू फेस आथेंटिकेशन के तहत यूएएन एक्टिवेशव विकल्प पर क्लिक करें।
4)यहां क्लिक करने के बाद आधार आधारित फेस आथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
5)अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रक्रिया पूरी करें। आपका यूएएन एक्टिवेट हो जाएगा।

क्या है उमंग ऐप?

यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फार न्यू-एज गवर्नेंस यानी उमंग भारत सरकार का आल-इन-वन डिजिटल प्लेटफार्म है। इसे इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डेवलप किया है। यह एप लोगों को सरकारी विभागों की 1,700 से अधिक सेवाओं का लाभ एक ही जगह उठाने की सुविधा देता है। इसे लोगों के लिए सुविधाजनक और आसान बनाया गया है।

REPORT BY- ANUSHKA

ये भी पढ़े… योगी सरकार किसानों के साथ, लापरवाही करने वाली चीनी मिलों पर गिरेगी गाज, बैंक गारंटी होगी जब्त