ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, देवर ने ब्लेड से की भाभी की हत्या

मथुरा में दिल दहला देने वाली वारदात, देवर ने ब्लेड से की भाभी की हत्या

UP CRIME NEWS: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव कटेलिया बागही में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई की साली द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज देवर ने अपनी ही भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

चार महीने पहले हुई थी शादी

मृतका करिश्मा की शादी चार महीने पहले दीपक के बड़े भाई कालू से बलदेव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। बताया जा रहा है कि उसी समारोह में दीपक की शादी करिश्मा की बहन से प्रस्तावित थी, लेकिन उसने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया था। तभी से दीपक भाभी और उसके मायके पक्ष से नाराज चल रहा था।

UP CRIME NEWS: घर में अकेली थी भाभी, खेत पर गए थे परिजन

रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर पर दीपक और करिश्मा मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में दीपक ने ब्लेड से करिश्मा का गला रेत दिया।

महिला की मौत, देवर गंभीर

हमले में करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। खून से लथपथ हालत में परिजन जब मौके पर पहुंचे तो दोनों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान करिश्मा ने दम तोड़ दिया, जबकि दीपक ने भी खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आगरा रेफर किया गया है।

UP CRIME NEWS: सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान चूल्हे की राख से ब्लेड मिला, जिस पर खून के निशान साफ किए गए थे। गद्दे धोकर छत पर सुखाए गए थे, जिससे हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की आशंका है।

जांच जारी, मायके पक्ष को सूचना

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह हृदय को झकझोर देने वाली घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक अंजाम को उजागर करती है।

ये भी पढ़े… अपराध से अर्थव्यवस्था तक: योगी के 9 सालों में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

 

 

 

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल