UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह चुनावी मोड में दिखाई दे रहे हैं। सत्ता की लगातार तीसरी जीत दर्ज कराने के लक्ष्य के साथ उन्होंने ‘प्लान-100’ पर काम तेज कर दिया है। पिछले दो महीनों में सौ से अधिक जनसभाएं, बैठकें और दौरे कर चुके मुख्यमंत्री अब संगठन, सरकार और जनता—तीनों मोर्चों पर एक साथ सक्रिय होकर चुनावी माहौल बनाने में जुट गए हैं।
‘ट्रिपल स्ट्राइक’ से विपक्ष पर बढ़ाया दबाव
मुख्यमंत्री योगी की रणनीति केवल चुनावी सभाओं तक सीमित नहीं है। एक ओर वे लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं, दूसरी ओर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का भी खुद जायजा ले रहे हैं। साथ ही भाजपा संगठन के साथ लगातार समन्वय बैठाकर बूथ स्तर तक चुनावी तैयारी को धार दी जा रही है। इसी वजह से संगठन, सरकार और जनता के बीच मजबूत तालमेल बनाने की कोशिश तेज हो गई है।
UP Election 2027: 100 से ज्यादा सीटों का दौरा, हर जिले में बढ़ी हलचल
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी पहले चरण में 100 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं। बिजनौर, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, मैनपुरी, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में जनसभाएं कर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनता से सीधा संवाद किया और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को भी परखा। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड तक उनके लगातार दौरे भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर रहे हैं।
UP Election 2027: जनसंपर्क के साथ विकास का भी संदेश
मुख्यमंत्री का फोकस केवल राजनीतिक सभाओं पर नहीं बल्कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी है। जिलों में जाकर वे विकास परियोजनाओं की प्रगति, अधिकारियों की जवाबदेही और जनता की शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा इसे विकास और सुशासन के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के रूप में देख रही है।
UP Election 2027: 2027 की लड़ाई का बिगुल बज चुका है
उत्तर प्रदेश की सियासत अब धीरे-धीरे चुनावी रंग में रंगने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तेज़ दौरे, जनसभाओं और संगठनात्मक बैठकों के जरिए साफ संकेत दे दिया है कि भाजपा 2027 की चुनावी लड़ाई को पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी में है। अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि योगी का ‘प्लान-100’ भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता तक पहुंचाने में कितना सफल साबित होता है।
ये भी पढ़े……ताहिर हुसैन को ‘साहब’ क्यों कहा? AIMIM ने केजरीवाल की ‘किचन कैबिनेट’ को लेकर क्या दावा किया?








