Home » उत्तर प्रदेश » अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या की

अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने ईंट से कुचलकर 4 बच्चों की हत्या की

Up murder: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां पर अपने ही चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला ने ईंट से कुचलकर बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गई।

पति के दूसरे निकाह से थी नाराज

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति कई सालों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। इसी दौरान उसने वहां एक पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात को लेकर आरोपी महिला काफी समय से तनाव में थी। पुलिस को शक है कि इसी मानसिक दबाव में उसने इतना खौफनाक कदम उठाया।

Up murder: घर के अंदर मिले खून से सने शव

यह सनसनीखेज मामला अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले का है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जब घर का दरवाजा बंद मिला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा गया तो बिस्तर पर चारों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे। बच्चों की उम्र 14, 12, 10 और 8 साल बताई जा रही है।

Up murder: पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीमें

Up murder: जिले की एसएसपी प्राची सिंह के मुताबिक आरोपी महिला (करीब 35 साल) वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव में 15 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का सख्त एक्शन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments