Home » उत्तर प्रदेश » संभल के सिंहपुर में मुर्गी फार्म में भीषण आग, 3500 मुर्गे-मुर्गियां और 700 अंडे जलकर खाक

संभल के सिंहपुर में मुर्गी फार्म में भीषण आग, 3500 मुर्गे-मुर्गियां और 700 अंडे जलकर खाक

Up news: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मुर्गी फार्म में अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस हादसे में लगभग 3500 मुर्गे और मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। पीड़ित फार्म संचालक ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है।

सिंहपुर गांव का मामला

ये घटना बहजोई थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही फार्म में आग लगी, वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने फार्म में विकराल रूप ले लिया और सब कुछ जलाकर राख कर दिया।

Up news: 700 अंडे और दो कुत्ते भी जल गए

आग इतनी भीषण थी कि केवल मुर्गे-मुर्गियां ही नहीं, बल्कि फार्म में रखे 700 देसी अंडे और दो कुत्ते भी आग की भेंट चढ़ गए। इस अग्निकांड को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानबूझकर लगाई गई आग

Up news: पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह आग संयोगवश नहीं लगी बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर लगाई गई थी। फार्म मालिक ने बताया कि शाम को फार्म बंद करने के बाद देर रात करीब 9:30 बजे दो युवकों ने आग लगा दी। आग की लपटें तेजी से फैल गईं और करीब 3500 मुर्गे-मुर्गियां जलकर खाक हो गईं।

 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट कैंसिलेशन मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments