Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » अमरोहा में दुल्हन की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट से ससुराल में हंगामा, शादी के 17 दिन बाद खुला राज

अमरोहा में दुल्हन की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट से ससुराल में हंगामा, शादी के 17 दिन बाद खुला राज

UP News

UP News: अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के कुछ दिन बाद सामने आए एक मामले ने सभी को चौंका दिया। यहां विवाह के 17वें दिन जब दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह 11 सप्ताह एक दिन की गर्भवती पाई गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने युवती को मायके भेज दिया। युवक ने ससुराल पक्ष पर धोखे में रखकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

अब पढ़े पूरा मामला

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। मंगनी से लेकर विवाह तक दोनों परिवारों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लेन-देन भी हुआ। विवाह के बाद दुल्हन ससुराल आ गई।

बताया गया कि शुरुआती तीन-चार दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब एक सप्ताह बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत शुरू कर दी। तबीयत खराब होने की बात कहकर उसने पति से दूरी बनाए रखी। दर्द बढ़ने पर पति ने 13 फरवरी 2026 को निजी चिकित्सक से जांच कराई। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में युवती के 11 सप्ताह एक दिन की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। शादी को महज 17 दिन हुए थे, ऐसे में रिपोर्ट देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए। युवक ने जब परिजनों को पूरी बात बताई तो परिवार में तनाव का माहौल बन गया।

युवती का किसी अन्य युवक से संबंध? 

युवक का आरोप है कि शादी से पहले युवती का किसी अन्य युवक से संबंध था और उसी से वह गर्भवती हुई। इस तथ्य को छिपाकर उसके साथ विवाह कराया गया। मामले के खुलने के बाद ससुराल पक्ष युवती को उसके मायके छोड़ आया। घटना के बाद युवक ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Report BY: मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… ‘बटोगे तो कटोगे’ नारे वाले पोस्टरों से मुरादाबाद का सियासी माहौल गरमाया