Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी का बड़ा विजन: एआई, ड्रोन और क्वांटम से यूपी बनेगा ‘डीप टेक कैपिटल’

सीएम योगी का बड़ा विजन: एआई, ड्रोन और क्वांटम से यूपी बनेगा ‘डीप टेक कैपिटल’

UP NEWS: योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए तकनीक को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया। उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण ‘ऑपरेशन शक्ति’ को याद करते हुए कहा कि यह भारत के वैज्ञानिक आत्मविश्वास और तकनीकी क्षमता का प्रतीक था।

‘तकनीक अब खेत-खलिहान तक पहुंची’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि खेत-खलिहान और आम जनजीवन तक पहुंच चुकी है। डीबीटी के जरिए योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के खातों में पहुंच रहा है और ऑनलाइन सेवाओं ने कामकाज को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को नई तकनीकों से जुड़कर भविष्य के लिए खुद को तैयार करना होगा।

UP NEWS: यूपी को ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने की तैयारी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, क्वांटम टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाइड्रोजन और मेड-टेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश का ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाना है। उन्होंने बताया कि डेटा सेंटर क्लस्टर, आईटी पार्क और स्टार्टअप इकोसिस्टम को तेजी से विकसित किया जा रहा है।

युवाओं को नवाचार अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नई तकनीक सीखने और नवाचार अपनाने की अपील करते हुए कहा कि “तकनीक के साथ चलना ही मजबूत भविष्य की पहचान है।” उन्होंने कहा कि ‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के साथ सरकार युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण दे रही है।

UP NEWS: ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर स्पेस तक यूपी की पहचान

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

ये भी पढ़े… सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना का भव्य ‘सूर्य किरण एयर शो’, आसमान में दिखेंगे हवाई करतब

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments