Home » उत्तर प्रदेश » वायरल वीडियो के बाद महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, पद से हटाई गईं

वायरल वीडियो के बाद महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, पद से हटाई गईं

UP News: वायरल वीडियो के बाद महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, पद से हटाई गईं

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ में शीतला माता मंदिर परिसर में हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के बाद महिला थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गाज गिर गई है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके पद से हटाते हुए नई तैनाती कर दी है।

UP News: भाई-बहन को प्रेमी समझकर की थी पूछताछ

मामला 14 दिसंबर का बताया जा रहा है, जब महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह शीतला माता मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में वह वहां मौजूद एक युवक और युवती को प्रेमी युगल मानकर उनसे पूछताछ करती और नसीहत देती नजर आईं। बाद में स्पष्ट हुआ कि दोनों भाई-बहन थे, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

UP News: वीडियो वायरल होने पर पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया और जनमानस में सवाल उठने लगे। कई लोगों ने सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की पूछताछ को लेकर आपत्ति जताई।

एसपी ने लिया संज्ञान, की तत्काल कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने कार्रवाई करते हुए मंजू सिंह को महिला थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया।

कल्पना मिश्रा को सौंपी ज़िम्मेदारी 

UP News: प्रशासनिक आदेश के तहत महिला थाने की कमान अब कल्पना मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि मामले की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… खेरेश्वर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा