Home » उत्तर प्रदेश » गाजियाबाद में 70 साल के सपा नेता और 11 बच्चों के अब्बू ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह

गाजियाबाद में 70 साल के सपा नेता और 11 बच्चों के अब्बू ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह

सपा नेता का 50 साल छोटी लड़की से चौथा निकाह

UP News: गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व पार्षद हाजी खलील का चौथा निकाह विवादों में घिर गया है। 70 वर्षीय नेता ने कथित तौर पर 20 वर्षीय युवती से शादी की है, जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, आज मंगलवार को नाजरीन अपने बेटे के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि हाजी खलील हर शादी के बाद पत्नी और बच्चों को छोड़ देते हैं या घर से निकाल देते हैं।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

नाजरीन का कहना है कि पति हर पत्नी से बच्चे पैदा करते हैं और फिर कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देते हैं। अब 20 साल की लड़की से निकाह कर उसे घर ले आए हैं। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

UP News: कब-कब हुई शादी?

हाजी खलील गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कैला भट्टा इलाके के निवासी हैं और 1995 व 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं। जिनकी पहली शादी 1991 में हुई, जिससे उनके 8 बच्चे हैं। बाद में पहली पत्नी अलग रहने लगीं। दूसरी शादी नाजरीन से 1998 में हुई (नाजरीन के अनुसार उन्हें पहली शादी की जानकारी नहीं दी गई थी)। इस रिश्ते से उनके 3 बच्चे हैं। तीसरी शादी 2010 में हुई, लेकिन बाद में तीन तलाक देकर पत्नी को अलग कर दिया गया। जिसके बाद अब उन्होंने 20 वर्षीय यासमीन से चौथा निकाह किया है।

संपत्ति को लेकर भी विवाद

नाजरीन ने आरोप लगाया है कि नई पत्नी की नजर हाजी खलील की संपत्ति पर है और वह संपत्ति उसके नाम करने की तैयारी कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया। हाजी खलील पर पहले भी करीब 30 करोड़ रुपये की नगर निगम जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लग चुका है। बताया जाता है कि इस जमीन पर मदरसा, मस्जिद और दुकानों का निर्माण कराया गया था, जिन्हें बाद में किराए पर दे दिया गया। शिकायत के बाद नगर निगम ने जांच कर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था और कुछ हिस्सों को खाली भी कराया गया। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। फिलहाल, चौथे निकाह को लेकर उठे विवाद और पत्नी की शिकायत के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… कोलकाता DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुक आउट नोटिस, ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले में ED की कार्रवाई हुई तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments