Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में बीच सड़क दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़, खींचते हुए ले गए चौकी, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

मथुरा में बीच सड़क दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़, खींचते हुए ले गए चौकी, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

मथुरा में दरोगा ने युवक को मारा थप्पड़

UP News: वृंदावन में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

फोन निकालते ही युवक को जड़े थप्पड़

पीड़ित युवक आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, वह रविवार को स्कूटी से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह बांके बिहारी पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तभी उसके मोबाइल पर कॉल आ गई। आशीष का आरोप है कि उसने फोन निकालकर बात करने की कोशिश ही की थी कि वहां तैनात दरोगा सुबोध कुमार ने उसे रोक लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आशीष ने बताया कि जब उसने मारपीट का कारण पूछा तो दरोगा और भड़क गए। आरोप है कि दरोगा ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह स्कूटी से गिरते-गिरते बचा। इसके बाद युवक को चौकी ले जाया गया, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।

दरोगा सुबोध कुमार ने आशीष को थप्पड़ मारा।

UP News: वीडियो बनाने के शक में की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, घटना के समय पुलिसकर्मी एक 6 साल के बच्चे को चोरी के शक में पकड़कर चौकी ले जा रहे थे। इसी दौरान आशीष ने मोबाइल निकाला। दरोगा को शक हुआ कि युवक वीडियो बना रहा है। आरोप है कि बिना कोई जांच किए केवल इसी शक में युवक के साथ मारपीट कर दी गई। वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं और मामले में सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर लोग पुलिस के रवैये की आलोचना कर रहे हैं।

वहीं मामले पर पीतम पाल सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में आई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। जबकि पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़े… उड़ीसा के बरहमपुर में बीच सड़क कपल को लाठियों से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments