Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » संभल में 10 लाख और स्कॉर्पियो न मिलने पर मुख्तार अली ने तोड़ा निकाह, इंतजार करती रह गई फराना, पिता को गले लगा फूट-फूटकर रोई

संभल में 10 लाख और स्कॉर्पियो न मिलने पर मुख्तार अली ने तोड़ा निकाह, इंतजार करती रह गई फराना, पिता को गले लगा फूट-फूटकर रोई

Mukhtar Ali broke off his marriage in Sambhal after not receiving Rs 10 lakh

UP News: संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक शादी टूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने अंतिम समय पर 10 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग रख दी, और मांग पूरी न होने पर बारात लाने से इनकार कर दिया।

पहले जानिए क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, बनियाखेड़ा गांव निवासी मोहम्मद शकील ने अपनी बेटी फराना जहां का रिश्ता मुरादाबाद के मोहम्मदपुर जमापुर निवासी मुख्तार अली के पुत्र से तय किया था। शादी की तारीख तय थी और रविवार शाम 4 बजे बारात पहुंचनी थी, जिसके लिए दुल्हन पक्ष ने पूरी तैयारियां कर ली थीं। लेकिन तय समय पर बारात नहीं पहुंची। जब लड़की पक्ष ने दूल्हे के परिवार से संपर्क किया, तो आरोप है कि उन्होंने 10 लाख रुपये नकद या स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया।

आज के दिन ही बारात आनी थी। लेकिन दूल्हा बारात लेकर ही नहीं पहुंचा।

UP News: दुल्हन का छलका दर्द

बारात न आने की खबर सुनते ही दुल्हन फराना जहां अपने पिता से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। यह दृश्य परिवार के लिए बेहद भावुक और दर्दनाक रहा। वहीं दुल्हन के पिता मोहम्मद शकील ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद से अब तक उन्होंने लगभग 7.25 लाख रुपये का सामान और नकद राशि दी थी, जिसमें करीब 3 लाख रुपये नकद भी शामिल हैं। उनका कहना है कि शादी से कुछ दिन पहले ही दूल्हे पक्ष ने अचानक दहेज की अतिरिक्त मांग रख दी, जो उनकी आर्थिक क्षमता से बाहर थी। उन्होंने यह भी बताया कि 19 अप्रैल को पहली बार यह मांग सामने आई थी, जिसके बाद 22 अप्रैल को उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

लड़की वालों ने पुलिस में शिकायत कर लड़के वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

वहीं इस मामले में को लेकर पीड़ित परिवार ने बनियाठेर थाने में दूल्हा पक्ष के कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें मुख्तयार, मोहम्मद मुस्तफा सहित कुल 9 लोगों के नाम शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने दहेज की मांग कर शादी को रुकवाया। मामले में थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… AC कोच में ‘खौफनाक’ खाना! बिरयानी में कीड़े मिलने पर भड़का यात्री, वीडियो बनाने पर स्टाफ ने दी धमकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments