Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » प्रतापगढ़ मामले में सीओ ने किया बड़ा खुलासा, पेड़ से लटका मिला था छात्रा का शव

प्रतापगढ़ मामले में सीओ ने किया बड़ा खुलासा, पेड़ से लटका मिला था छात्रा का शव

प्रतापगढ़ में छात्रा का शव लटका मिला

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बीते दिन रविवार सुबह एक 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से करीब 20 मीटर दूर युवती के अंडरगारमेंट्स और चप्पल बरामद हुए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

अब जानें मामला… 

जानकारी के मुताबिक, गांव के एक व्यक्ति ने सुबह करीब 7 बजे आम के बगीचे में शव को पेड़ से लटकता देखा और तुरंत परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मां अपनी बेटी की हालत देखकर बिलख पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।

घटना स्थल से ही युवती के अंडर गारमेंट्स और चप्पल मिली है।

मां के अनुसार, शनिवार रात करीब 2 बजे जब उनकी नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। उन्हें लगा कि वह बाथरूम गई होगी, लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटी। पहले परिजनों ने सोचा कि वह खेत गई होगी, लेकिन बाद में सूचना मिली कि उसका शव बगीचे में पेड़ से लटका है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, युवती के शरीर पर चोट, खरोंच और दांत से काटने के निशान पाए गए हैं। गले, होंठ और पीठ पर भी गंभीर निशान मिले हैं।

सीओ ने मामले में क्या बताया? 

यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां युवती का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर मिला। मृतका के परिवार में माता-पिता, छह बहनें और चार भाई हैं। उसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। युवती ने हाल ही में 73% अंकों के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वहीं इस मामले में जानकारी देते हुॆए सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

ये भी पढ़े… ‘न्याय की उम्मीद खत्म…’ गांधीवादी सत्याग्रह अपनाकर जज के सामने पेश होने से केजरीवाल का इंकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments