UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा में आयोजित एक बड़ी महापंचायत में ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले भारी भीड़ जुटी। टूरिस्ट बंगला इलाके में हुए इस कार्यक्रम में माहौल नारों और समर्थकों की मौजूदगी से पूरी तरह गरम रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं साध्वी प्राची का आयोजकों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

ऐसे मामलों में होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
महापंचायत को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया और विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आगे साध्वी प्राची ने कहा कि नो जेल, नो बेल, लव जिहादी का सीधा 72 हूरों से मेल। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाया जाए और आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए। अपने भाषण में उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएं और आरोपियों की संपत्ति जब्त करने जैसे प्रावधान शामिल किए जाएं। साध्वी प्राची ने नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस विषय पर कठोर कदम उठाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने मदरसों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की, जिससे कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर तीखी बहस का माहौल बन गया।

UP News: विपक्ष पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। खासतौर पर अखिलेश यादव का नाम लेते हुए उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, वहीं कुछ राजनीतिक दल इस पहल का विरोध कर रहे हैं। अपने संबोधन में साध्वी प्राची ने वर्ष 2014 की एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें महोबा में जगतगुरु रामभद्राचार्य की कथा पर रोक लगाए जाने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि भारत संस्कारों और मातृशक्ति के सम्मान का देश है और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ जाने वालों को जनता जवाब देगी।
ये भी पढ़े… आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी








