Home » उत्तर प्रदेश » वॉट्सएप पर न्यूड फोटो भेजना… अलीगढ़ में सिपाही ने वर्दी की करा दी थू-थू, रेप पीड़िता से कहा- होटल आओ, कार्रवाई करेंगे, मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

वॉट्सएप पर न्यूड फोटो भेजना… अलीगढ़ में सिपाही ने वर्दी की करा दी थू-थू, रेप पीड़िता से कहा- होटल आओ, कार्रवाई करेंगे, मामला सामने आते ही मचा हड़कंप

Aligarh news

UP News: अलीगढ़ से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही पर आरोप है कि उसने रेप पीड़िता का केस दर्ज करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया और अश्लील मांगें रखीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है मामला?

क्वार्सी थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में जमालपुर निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने निकाह का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। शिकायत की जांच पटवारी नगला चौकी पर तैनात सिपाही को सौंपी गई थी। पीड़िता का आरोप है कि जांच के बहाने सिपाही ने उसे चौकी बुलाया और बाद में फोन पर संपर्क करने को कहा। पीड़िता का कहना है कि जब उसने सिपाही को कॉल किया, तो उसने कथित तौर पर अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर सिपाही ने धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके केस में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन सिपाही ने उसे फोन कर होटल में मिलने के लिए दबाव बनाया और कथित तौर पर निजी फोटो भेजने की मांग की। साथ ही लालच दिया कि वह उसे त्योहार पर कपड़े दिलवाएगा और केस में मदद करेगा।

सिपाही ने पीड़िता से कहा हम लोग एक ही धर्म के हैं। होटल आ जाओ। (AI जेनरेटेड)

UP News: धमकी देने का भी आरोप

पीड़िता के अनुसार, सिपाही ने उसे यह भी कहा कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो परिणाम गंभीर होंगे। इतना ही नहीं, होटल में न मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने सिपाही की बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इसे सबूत के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं मामले में एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं मामले में आरोपी सिपाही का कहना है कि उसने केवल जांच के तहत पूछताछ की थी और उस पर लगाए गए सभी आरोप गलत और निराधार हैं। फिलहाल, पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे है।

ये भी पढ़े… किस एक्टर ने निभाया Dhurandhar 2 में ‘अतीफ अहमद’ का खौफनाक रोल? पर्दे पर जिंदा किया यूपी के बाहुबली का किरदार