UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह खेत में महिलाओं के साथ धान की रोपाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह धान रोपने का तरीका सीखती नजर आती हैं। इसी दौरान वह कैमरा संभाल रहे व्यक्ति को बेहतर एंगल से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहती हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
वीडियो को लेकर छिड़ी बहस
वायरल वीडियो में प्रिया सरोज खेत में मौजूद महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए धान की रोपाई का अनुभव लेती दिखाई देती हैं। इसी दौरान कैमरे के एंगल को लेकर दिया गया उनका निर्देश भी रिकॉर्ड हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए इसे प्रचार से जोड़कर देखा, जबकि कई यूजर्स ने इसे सामान्य वीडियो शूटिंग का हिस्सा बताया। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब प्रिया सरोज जौनपुर के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव के परिवार से मुलाकात कर लौट रही थीं। रोहित यादव ने हाल ही में खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वापसी के दौरान रास्ते में खेतों में धान की रोपाई करती महिलाओं को देखकर वह अपनी गाड़ी से उतरीं और उनके बीच जाकर बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ धान रोपने का भी प्रयास किया।
UP News: पार्टी नेतृत्व के साथ सक्रिय मौजूदगी
प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं। हाल के दिनों में वह सांसद डिंपल यादव के साथ कई अवसरों पर दिखाई दीं। संसद परिसर और विभिन्न राजनीतिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति चर्चा का विषय रही है। प्रिया सरोज पूर्व सांसद और पूर्वांचल में पासी समुदाय के प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले तूफानी सरोज की बेटी हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में परिवार की ओर से दिए गए प्रस्ताव के बाद उन्हें मछलीशहर सीट से उम्मीदवार बनाया। एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने वाली प्रिया सरोज ने अपने पहले ही लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचीं।
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी होने वाली है प्रिया की।
ये रील्स बनवाने में काफ़ी माहिर हैं।
यहां ये रील बनवा रही हैं कि देखिये कैसे धान बो रही हैं किसानों के साथ।
जबकि ये पानी में घुसी भी नहीं।
दरअसल गड़बड़ ये हो गई कि जो लड़का सही… pic.twitter.com/wq4abJC6Bj
— Janardan Mishra (@janardanspeaks) July 12, 2026
प्रिया सरोज अपने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ सगाई हो चुकी है और दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी वजह से राजनीतिक विरोधी समय-समय पर उन पर सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहने के आरोप लगाते रहे हैं।








