Up news: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना कासगंज के क्यामपुर बहेडिया भड़रिया क्षेत्र की बताई जा रही है।
महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट में एक महिला ट्रेनी पायलट सवार थीं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पायलट को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
Up news: मौके पर लगी लोगों की भीड़
एयरक्राफ्ट गिरने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
Up news: हादसे की वजह की जांच शुरू
फिलहाल एयरक्राफ्ट हादसे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। विमानन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
बड़ा हादसा टला
Up news: राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा। यदि यह किसी आबादी वाले इलाके या व्यस्त सड़क पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली में नई EV पॉलिसी 2026 को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर टैक्स छूट और सब्सिडी का बड़ा फायदा








