Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » विकास या धोखा? मथुरा में सड़क निर्माण की सच्चाई कैमरे में कैद, काला पानी डालकर बनाई जा रही सड़क, वीडियो वायरल

विकास या धोखा? मथुरा में सड़क निर्माण की सच्चाई कैमरे में कैद, काला पानी डालकर बनाई जा रही सड़क, वीडियो वायरल

मथुरा में सड़क घोटाले का खुलासा
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। राया ब्लॉक के नगला संहसु गांव में बन रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

मानकों की खुलेआम अनदेखी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सड़क निर्माण कार्य के नाम पर मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सड़क बनाने से पहले आवश्यक बेस तैयार नहीं किया गया और सीधे मिट्टी के ऊपर ही डामर बिछाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कोलतार की जगह कथित तौर पर काला पानी डालकर काम को पूरा दिखाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया जा रहा घोटाला है, जिसमें सरकारी बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब कुछ स्थानीय जागरूक नागरिक मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते दिख रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह के कार्यों पर रोक नहीं लगाई गई, तो सड़क कुछ ही महीनों में खराब हो जाएगी, जिससे जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।

UP News: लोगों ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए और इस काम की निगरानी करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। कई लोगों ने दोषियों को जेल भेजने तक की मांग उठाई है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। फिलहाल, इस संबंध में किसी बड़े अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़े… मेरठ में परशुराम जयंती की यात्रा निकाल रहे लोगों पर क्यों भड़की लेडी सिंघम DSP शुचिता सिंह?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments