Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ में बारात बनी ‘बंधक’, जयमाला के दौरान स्टेज पर गिरा दूल्हा फिर जो हुआ हो गया वायरल…

हापुड़ में बारात बनी ‘बंधक’, जयमाला के दौरान स्टेज पर गिरा दूल्हा फिर जो हुआ हो गया वायरल…

हापुड़ में जयमाला के दौरान चक्कर खाकर स्टेज पर गिरा दूल्हा

UP News: हापुड़ में एक शादी समारोह उस समय विवाद और अफरा-तफरी में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल की है, जहां गाजियाबाद के विजय नगर से बारात आई थी।

अब जानें पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बारात शनिवार को पूरे धूमधाम के साथ हापुड़ पहुंची थी। शादी समारोह में डीजे और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें दूल्हा भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जमकर डांस कर रहा था। माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा हुआ था। इसी बीच, जब जयमाला की रस्म शुरू हुई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे, तभी अचानक दूल्हे मिंटू को चक्कर आने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह स्टेज पर ही गिर पड़ा। इस घटना से शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। परिजन और बाराती तुरंत दूल्हे को संभालते हुए गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 01.41.31

UP News: शादी समारोह का बदला माहौल 

अस्पताल में डॉक्टरों ने दूल्हे का तुरंत इलाज शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूल्हे के मित्र ललित शर्मा ने बताया कि मिंटू को अचानक चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ा था, लेकिन अब उसकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की हालत को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि दूल्हा शराब के नशे में था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

मामले में क्या बोली पुलिस?

स्थिति तब और बिगड़ गई जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को वहीं रोक लिया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। बारात के रुकने और विवाद बढ़ने की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और काफी देर तक बातचीत के बाद स्थिति को शांत कराया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादी होने या न होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़े… BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी का भगवंत मान को करारा जवाब, बोले- ‘तुम पंजाब के साथ गद्दारी…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments